Ranchi: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने शनिवार को आठवीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परिणाम में भी कोडरमा जिला आगे रहा है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 562564 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें 543164 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए। 515688 बच्चे परीक्षा पास हुए हैं जबकि 26298 स्टूडेंट्स फेल भी हुए हैं। आठवीं की परीक्षा का परिणाम 94.94 फीसदी रहा है।
कोडरमा जिले का रिजल्ट सबसे बेहतर
आठवीं के परिणाम में कोडरमा जिला बेहतर रहा है। शीर्ष पांच जिले की बात करें तो इसमें कोडरमा के बाद हजारीबाग, गोड्डा, चतरा और पलामू के नाम शामिल हैं। कोडरमा से 15510 बच्चे रजिस्ट्रेशन कराए थे, जिसमें 15186 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। 14920 बच्चों ने परीक्षा पास की। जिले का पासिंग परसेंटेज 98.25 रहा।
इसी तरह हजारीबाग की बात करें तो जिले से 29822 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 29342 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। 287005 बच्चे परीक्षा पास किया। जिले का पासिंग परसेंटेज 97.83 रहा। गोड्डा से 24687 बच्चे रजिस्ट्रेशन कराए। 23632 परीक्षा में बैठे। 23104 बच्चों ने परीक्षा पास की। जिले का पासिंग परसेंटेज 97.77 है। चौथे नंबर पर चतरा जिला है। जहां से 22480 बच्चे रजिस्ट्रेशन कराया है। 21679 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। 21077 बच्चे परीक्षा पास की है। जिले का पासिंग परसेंटेज 97.22 रहा। पांचवें नंबर पलामू जिला से 38860 बच्चे रजिस्ट्रेशन कराए। 3784 परीक्षा में शामिल हुए। 3632 बच्चे परीक्षा पास किए। जिले का पासिंग परसेंटेज 96.95 रहा।
गुमला जिला रहा सबसे पीछे
इस परिणाम में गुमला जिला सबसे पीछे है। यहां से 18945 स्टूडेंट परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराए थे, जिसमें 18450 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। 16357 बच्चे परीक्षा पास किया। जिले का पासिंग परसेंटेज 88.66 है। दूसरे नंबर पर लोहरदगा जिला है। यहां से 9450 बच्चे परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। 9227 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। 8330 बच्चे परीक्षा पास किया। 90.28 प्रतिशत जिले का रिजल्ट रहा।
पाकुड़ से 14186 बच्चे रजिस्ट्रेशन कराया। 13177 बच्चे शामिल हुए। 11920 बच्चों ने परीक्षा पास की। जिले का पासिंग परसेंटेज 90.46 है। चौथे नंबर पर लातेहार जिला है। यहां से 14845 बच्चे रजिस्ट्रेशन कराया। 14255 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए 12957 बच्चों ने परीक्षा पास की। जिले का पासिंग परसेंटेज 90.89 है। पांचवें नंबर पर खूंटी जिला है। यहां से 8560 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराया। 8305 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। 7640 बच्चे परीक्षा पास किया। पासिंग परसेंटेज 91.99 प्रतिशत रिजल्ट रहा।
अन्य जिलों का पासिंग परसेंटेज
-सरायकेला खरसावा : 96.88
– गिरिडीह 96.24
-रांची : 96.15
– गढ़वा : 96.14
-धनबाद 95.99
-रामगढ़ : 95.89
-बोकारो: 94.86
-दुमका : 94.72
-पूर्वी सिंहभूम 94.35
– देवघर : 93.46
– सिमडेगा : 92.92
-जामताड़ा : 92.24
-पश्चिमी सिंहभूम : 92.14
-साहिबगंज: 92.07