घाटशिला: चाकुलिया से एक बेहद ही अजीब मामला सामने आया है। चाकुलिया में एक व्यक्ति को जब सांप ने डंसा तो पीड़ित ने तुरंत ही बदला लेने के लिए सांप को भी दांत से काट लिया। व्यक्ति द्वारा दांत काटने की वजह से सांप की तुरंत मौत हो गई। इसके बाद व्यक्ति खुद अस्पताल पहुंचा। घटना चाकुलिया प्रखंड स्थित मालकुंडी पंचायत के बाइनागला टोला का है।

चाकुलिया प्रखंड स्थित मालकुंडी पंचायत के बाइनागला टोला निवासी हरिपद नायक खेत में उगे घास को उखाड़ रहा था। उसी वक्त हरिपद की अंगुली में एक सांप ने डंस लिया। जिसके बाद गुस्से में आकर हरिपद ने उस सांप को हाथ से पकड़ अपने दांतों से काट दिया। इससे सांप की तुरंत मौत हो गई।


फिर, तुरंत ही हरिपद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। वहां चिकित्सक को सारी बात बताई। मौके पर उपस्थित डॉक्टर ने घायल व्यक्ति का प्राथमिक इलाज कर बेहतर उपचार के लिए प बंगाल स्थित झाडग्राम अस्पताल रेफर कर दिया।
यह भी पढ़ें:
- Deoghar: हथियार के बल 50 हजार रंगदारी मांगने का आरोप, व्यवसायियों ने SP से लगाई सुरक्षा की गुहार
- Deoghar: अलग-अलग सड़क हादसों में तीन घायल, एक की हालत गंभीर
- 2,000 रुपए से अधिक के UPI भुगतान पर लगेगा MDR, छोटे व्यापारियों के लिए जारी रहेगी छूट
- शादी के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह, वकील चला रहा था कॉल सेटर, नौ गिरफ्तार
- महीनों से पेंशन रोके जाने पर बाबूलाल मरांडी का Jharkhand सरकार पर हमला, तत्काल भुगतान की मांग



