धनबाद: धनबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश-अष्टम उत्तम आनंद मौत मामले में SIT गिरफ्तार ऑटो चालक लखन वर्मा एवं उसके सहयोगी राहुल की जल्द ही ब्रेन मैपिंग, नार्को टेस्ट, वॉइस एन्ड एनलाइसिस सहित कुल चार तरह के टेस्ट कराएगी।

इसके लिए गुजरात के गांधी नगर स्थित डायरेक्टरेट ऑफ फॉरेंसिक साइंस लैब से SIT को मंजूरी मिल गई है। डेट तय होते ही इस संबंध में SIT आगे की कार्रवाई शुरू कर देगी। यह जानकारी मंगलवार को धनबाद के SSP संजीव कुमार ने मीडिया को दी।

उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट(High Court) में भी अभी तक की जांच रिपोर्ट को प्रेषित की गयी है। उन्होंने कहा कि जब तक इस मामले को सीबीआई अपने हाथों में नहीं लेती है तब तक एसआईटी अपनी जांच इसी तरह से जारी रखेगी।
उन्होंने न्यायिक पदाधिकारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर जानकारी देते हुए कहा कि आज ही न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक सुरक्षा के संबंध में समीक्षा की है। जहां-जहां सुरक्षा की आवश्यकता महसूस होगी वहाँ-वहाँ सुरक्षा जवान तैनात किए जाएंगे।
इसे भी पढ़ें:
- Madhya Pradesh सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, भोपाल के नगर आयुक्त बने रामप्रकाश अहिरवार
- Para Asian Games: शीतल देवी ने बनाया नया एशियन रिकॉर्ड
- Jasidih: ट्रेन में लावारिस बोरे से 20 बोतल शराब बरामद, RPF ने जब्त कर उत्पाद विभाग को सौंपा
- Mumbai: टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली, CM फडणवीस ने मांगी रिपोर्ट
- Manipur Violance: कामजोंग में 15 घरों में लगाई आग, कुकी समुदाय के लोग जंगलों में भागे; हमलों में चार घायल



