
नई दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि दूसरी लहर अब भी जारी है इसलिए सावधानी बरतनी जरूरी है। हमारी कोशिश है कि टीका की गति बढ़ाई जाए और ज्यादा से ज्यादा कवरेज हो। स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने गुरुवार को मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि 5 राज्यों में 10 से 50 हजार के बीच एक्टिव केस हो चुके है।

एक राज्य में 1 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं। जबकि 33 जिलों में 10% से ज्यादा वीकली पॉजिटिविटी रेट हैं। 23 जिलों में पॉजिटिविटी रेट 5 से 10% के बीच है। वहीं, वी के पॉल ने कहा कि एडल्ट पॉपुलेशन का 2/3 (66%) vaccinated हो चुका है। जो घर से बाहर नहीं टीका लगवाने जा सकते। उनको घर पर सुपरवाइज करके टीका लगवाने का sop जारी किया गया है। जैसे कोई शारीरिक अक्षम हैं उनके लिए।

इसी बीच भारत में त्योहारों का मौसम शुरू हो गया है। हाल ही में स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के बाद अब दही-हांडी भी आ गया है। ऐसे मौकों पर लोगों का साथ मिलकर त्योहार मनाना काफ़ी आम बात है, लेकिन Corona के बीच एक साथ इकट्ठा होना बड़ी मुसीबत पैदा कर सकता है। ऐसे में एक्सपर्ट्स ने आशंका जताई है कि त्योहारी सीज़न में Corona संक्रमण के मामले बढ़ सकते हैं, इसीलिए तीसरी लहर में भी तेज़ी आ सकती है।



