Deoghar : देवघर जिले की कुंडा थाना क्षेत्र के तितमो गांव के पास अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार पति-पत्नी घायल हो गए। घायल का नाम चुना कुमार और उसकी पत्नी पुष्पा देवी है जो जामताड़ा जिला के फतेहपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

घायल के मामा जवाहर मंडल ने बताया कि दोनों पति पत्नी डॉक्टर से दिखाने के लिए देवघर आ रहे थे। उसी क्रम में तितमो गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से धक्का मार दिया।

इस घटना में दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को पहले इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।
जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए चुना कुमार को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।



