
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना पुलिस ने चोरी के बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया। जेल गये आरोपी का नाम श्याम कुमार मिश्रा उर्फ गोलू मिश्रा है जो करनीबाग सखुआ जगंल इलाके का रहने वाला है।

उसके पास से चोरी किये गये सुपर स्पेलेंडर बाइक को भी बरामद किया गया है। बताते चलें कि शहीद आश्रम पुल के समिप के निवासी रंजय कुमार राय की सुपर स्पेलेंडर बाइक 13 जनवरी को कुंडा थाना इलाके के चरकीपहड़ी मुहल्ला से चोरी कर ली गयी थी।

20 जनवरी को उन्होंने कुंडा थाना में मामला दर्ज कराया था। गुप्त सूचना पर कुंडा पुलिस करनीबाग सखुआ जंगल इलाके में छापेमारी कर चोरी हुए बाइक को बरामद कर लिया। वहीं आरोपी श्याम कुमार मिश्रा को गिरफ्तार कर शुक्रवार को पुछताछ के बाद जेल भेज दिया।



