Ranchi: धनबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश-आठ उत्तम आनंद की मौत के मामले में गिरफ्तार ऑटो चालक राहुल वर्मा एवं लखन वर्मा को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया है।

इससे पूर्व इन दोनों आरोपितों से एडीजी संजय आनंद लाटकर के नेतृत्व में बने एसआईटी ने अलग-अलग कई तरीकों से पूछताछ की। बावजूद इसके एसआईटी को जज हत्या मामले में अब तक कुछ खास सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने रिमांड अवधि पूरी होने पर सोमवार शाम उसे मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को कड़ी सुरक्षा के बीच धनबाद मंडल कारा भेज दिया गया।

इससे पूर्व उसका मेडिकल जांच कराया गया। पुलिस ने सोमवार को इस कांड में इन दोनों के ब्रेन मैपिंग के लिए भी आवेदन दिया है। एडीजी अभियान संजय आनंद लाठकर ने बताया कि अदालत में ब्रेन मैपिंग के लिये आवेदन दिया गया है। अनुमति मिलते ही ब्रेन मैपिंग कराया जाएगा।
दूसरी ओर सीजेएम कोर्ट ने पुलिस से पूछा है कि किस तिथि पर दोनों का ब्रेन मैपिंग कराना चाहती है। पहले संबंधित संस्थान से तिथि निर्धारित करवा लें। इसके बाद इसकी अनुमति मांगें।
उल्लेखनीय है कि जज उत्तम आनंद की हत्या 28 जुलाई की मौत सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान हो गयी थी। उन्हें ऑटो से टक्कर मारा गया था। मामले को लेकर झारखंड हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट भी सख्त है। न्यायाधीश उत्तम आनंद की मौत मामले की जांच सीबीआई को सुपुर्द कर दी गई है। इस संबंध में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रविवार को अनुशंसा की थी।
इसे भी पढ़ें:
- Mathura: बरसाना में राधा अष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ब्रह्म मुहूर्त में हुआ राधा रानी का महा अभिषेक
- Jharkhand की पूर्व मंत्री और BJP नेता विमला प्रधान का निधन, रांची के हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस
- Deoghar: अपराध समीक्षा बैठक के बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी व कर्मी सम्मानित
- Nandigram by-election: कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान पुराने हत्या मामले में गिरफ्तार
- त्योहार को लेकर प्रमुख स्थानों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर, बढ़ेगी गश्ती : Deoghar SP



