
Deoghar: साइबर ठगी के आरोपितों के खिलाफ एसपी सौरभ के निर्देश पर जिले की पुलिस के द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत साइबर ठगी से जुड़े गिरोह के एक आरोपित को साइबर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पकड़ा गया आरोपित का नाम जितेंद्र दास साकिन बेलटीकरी थाना देवीपुर के नाम शामिल हैं। इनके पास से पुलिस 03 मोबाइल फोन व 01सिम कार्ड बरामद किया है। पूछताछ के क्रम में आरोपित ने बताया कि वह मुख्य रूप से ठगी करने के लिए गूगल पर कंपनी के कस्टमर केयर नंबर की जगह अपना फर्जी नंबर डाल देते हैं।

समस्या होने पर लोग उस नंबर को कंपनी का कस्टमर केयर नंबर समझकर काल करते हैं। उसके बाद लोगों को झांसा में लेकर ठगी का शिकार बना लेते हैं।



