

Godda: जिले के हनवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत परसा गांव में बुधवार को हुए जमीन संबंधी विवाद में 17 लोग घायल हो गये। घायलों में पहले पक्ष से एक महिला समेत 14 लोग, जबकि दूसरे पक्ष से तीन लोग शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल गोड्डा (Sadar Hospital Godda) में किया जा रहा हैं।


जानकारी के अनुसार प्रथम पक्ष से जहाँगीर पुत्र स्व. ऐनुद्दीन धन रोपनी के लिए बारा बांध बहियार गया हुआ था। वे लोग धन रोपनी का काम कर रहे थे। इसी बीच द्वितीय पक्ष के मु. साबली के पुत्र ने खेत के मेढ़ को लेकर कुछ विरोध किया। विवाद बढ़ गया और बात मारपीट पर आ गई। दोनों पक्ष के लोग जमा हो गए और करीब 50 से 60 लोगों के बीच लाठी और डंडे से मारपीट शुरू हो गई।

घटना में प्रथम पक्ष के जहांगीर, शाहजहां, अब्दुर्रहमान, शहनाज खातून, सफिदा, रजिया खातून, मु शाहबाज, मु मोजिबुल, सहुल, अंजर, इनामुल हक, जियाउल हक एवं सरवर गंभीर रूप से घायल हो गया। हनवारा थाना प्रभारी दीपक कुमार सिन्हा को सूचना के बाद सभी घायलों को रेफरल अस्पताल महागामा भेजा गया।
रेफरल अस्पताल महागामा में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर सभी घायलों को सदर अस्पताल गोड्डा भेज दिया है। घायलों में प्रथम पक्ष के जहाँगीर, इनामुल हक, शाहजहां एवं मोजिबुल की स्थिति गम्भीर बताई जा रही हैं। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।