
Deoghar: आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में मेगा रक्तदान शिविर (Mega Blood Donation Camp) अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वाधान में 17 सितंबर 2022 को दिगंबर जैन मंदिर देवघर में आयोजित किया गया है। झारखंड न्यास बोर्ड के अध्यक्ष ताराचंद जी ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया।

इस मेगा ब्लड डोनेशन के तहत आज ही के दिन लगभग 2000 कैंप पूरे विश्व में लगाए गए हैं। देवघर में इस मेगा ब्लड कैंप को सफल बनाने में रेड क्रॉस सोसाइटी, संकल्प शाखा, मारवाड़ी युवा मंच, महेश्वरी समाज, दिगंबर जैन समाज, मारवाड़ी सम्मेलन, सेवार्थ, रोबिन हुड आर्मी, इनरव्हील क्लब, लायंस क्लब, रोटरी क्लब, महिला समिति आदि देवघर के सभी संस्थाओं का सहयोग रहा। इस कैंप के द्वारा 40 यूनिट संग्रह हुआ।

ब्लड डोनर को सर्टिफिकेट और बैच लगाकर सम्मानित किया गया।
इस मेगा रक्तदान के संयोजक बहादुर सिंह कोठारी एवं नीरा वेद थे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अशोक जैन, रेड क्रॉस सोसाइटी के पियूष जयसवाल, मयंक राय, विजय प्रताप सनातन, राज कुमार बरनवाल, नरेंद्र झा, कमल सुराना, नीलेश कोठारी, राजेश वैद्य, रंजू कोठारी, ममता वेद, आर्यन्वेद अनंत, आदि सभी का साथ था।





