
Deoghar: देवघर के रिखिया थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव से बांका जिले के चाँदन के बिहाइ मोड़ बराती गए दो युवकों पर जानलेवा हमला हुआ। जिसमें एक की मौत हो गयी वही दूसरा गंभीर रूप से जख्मी देवघर सदर अस्पताल में भर्ती है। आरोप है कि लड़की पक्ष के कुछ युवकों द्वारा दोनों युवकों पर हमला किया गया है।

घटना के संदर्भ में परिजनों ने बताया कि उदयपुरा से चांदन थाना क्षेत्र के बिहाई मोड़ बारात गए थे। वही रात में लड़की पक्ष के मुकेश और सोनू नाम के युवक ने पवन और संतोष को फोन करके किसी दूसरे स्थान पर बुलाया। जिसके बाद दोनों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिसमें संतोष की मौत हो गई। वहीं पवन कुमार गंभीर रूप से जख्मी है, जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इधर, पूरे मामले की छानबीन में रिखिया थाना पुलिस जुट गई है। पुलिस ने बताया कि यह पूर्व का विवाद है। जिसकी वजह से इस घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं एक की गिरफ्तारी हो गई है। जल्द ही दूसरे को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


