
Pakud: मुफसिल थाना के पूर्व थाना प्रभारी संतोष कुमार सहित चार अज्ञात के खिलाफ उसी थाने में अप्राकृतिक यौनाचार का मामला दर्ज किया गया है। मुफसिल थाना में मामला दर्ज किया गया है। कोर्ट परिवाद में पीड़ित नकीमुद्दीन शेख ने आरोप लगाया है कि पूर्व थाना प्रभारी संतोष कुमार ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की। साथ ही पिस्तौल का भय दिखाकर 23 अप्रैल 2018 को उसके साथ जबरन समलैंगिक संबंध बनाया।

दर्ज मामले में उसने कहा है कि घटना के दिन वह अपनी बाइक से पाकुड़ बाजार से अपने घर जा रहा था। उस दौरान पूर्व थाना प्रभारी संतोष कुमार एवं चार अज्ञात लोग मुख्य सड़क पर यातायात बाधित कर ट्रैक्टर से पैसे वसूल रहे थे। उसी दौरान उन्होंने डंडे का भय दिखाकर तीन हजार रुपए की मांग की। जब उसने इसका विरोध किया तो उन लोगों ने पिटाई कर मुझे जीप में डाल दिया गया और पूर्व थाना प्रभारी ने मेरे साथ जबरन समलैंगिक संबंध बनाया।

उधर एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने इस बावत अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि जानकारी लेने के बाद ही कुछ कह पाउंगा।


