
Ranchi/Hyderabad: चुनाव प्रचार में गए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल (BJP state president Babulal) मरांडी शनिवार को हैदराबाद में लंबे समय से इलाजरत सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो (Sindri MLA Inderjit Mahato, who has been under treatment for a long time) के परिजनों से अस्पताल में मुलाकात की।

उन्होंने विधायक के स्वास्थ्य सुधार के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विधायक के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

उल्लेखनीय है कि विधायक इंद्रजीत महतो 17 अप्रैल 2021 से हैदराबाद में इलाजरत हैं। वह मधुपुर उपचुनाव के दौरान कोरोना की चपेट में आ गए थे।
तब से उनका इलाज चल रहा है। विधायक की अनुपस्थिति में उनकी पत्नी तारा देवी कार्यभार संभाल रही हैं।
विधायक के विकास कार्यों को धरातल पर उतार रही हैं और दिन रात जनता के सुःख दुःख में साथ खड़ी है। (HS)



