spot_img
spot_img
होमझारखण्डGiridih: बाइक चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

Giridih: बाइक चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

निमियाघाट थाना पुलिस ने धनबाद जिले के बरवाअड्डा से बाइक चोरी के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया।

Asian Games: भारत ने घुड़सवारी में 41 साल बाद जीता स्वर्ण

Giridih: निमियाघाट थाना पुलिस ने धनबाद जिले के बरवाअड्डा से बाइक चोरी के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। हालांकि, एक आरोपित अब भी फरार है।

थाना प्रभारी विकास पासवान ने रविवार को बताया कि धनबाद निवासी अशोक महतो और नंदकिशोर चौधरी शातिर गिरोह के सदस्य है। इन दोनों ने ही बीते 10 जून को पारसनाथ रेलवे स्टेशन परिसर से एक बाइक का चोरी किया था। सुराग मिलने पर पुलिस ने दोनों को बरवाअड्डा स्थित इनके घर से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान दोनों ने अपराध को स्वीकारा भी है। दोनों आरोपित अशोक महतो और नन्दकिशोर चौधरी धनबाद के बरवाअड्डा के रहने वाले हैं। इस बीच थाना प्रभारी ने ये भी कहा कि जरूरत पड़ने पर दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की सकती है।

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Floating Button Get News Updates On WhatsApp
Don`t copy text!