
Deoghar: देवघर जिले के जसीडीह थाना इलाके दर्दमारा चरकी पहाड़ी के पास बाइक सवार अपराधियों ने एक फेरीवाले से लूट के क्रम चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घायल का नाम प्रेवश गुप्ता है जो बिहार के बांका जिला के सुईया का रहने वाला है। वह देवघर नगर थाना इलाके में किराये के कमरे में रहकर गावं गावं घूमकर बर्तन बेचने का कार्य करता है।

घायल ने बताया कि वह जसीडीह थाना इलाके से फेरी कर वापस देवघर लौट रहा था। उसी क्रम में दिन के करीब दो बजे के आसपास दर्दमारा चरकी पहाड़ी के पास लाल बाइक से दो बदमाश उसके पास पहुंचे और रोक दिया। उसके रूकते ही उसपर चाकू से वार कर दिया और पॉकेट में रखे लगभग सात हजार रूपये की लूट कर ली। जब उसने विरोध किया तो लगातार पेट के दाहिने ओर दो बार और सिर में चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
बताया कि बाइक से जा रहे एक राहगीर से उसे घायलावस्था में देखा तो उससे जानकारी लेने के बाद पुलिस और परिजनों को जानकारी दी। परिजन वहां पहुंचे उपरांत उसे इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
इधर जसीडीह पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।


