
Deoghar: दुमका में आयोजित कार्यक्रम से पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव देवघर एयरपोर्ट पहुंचे। देवघर एयरपोर्ट से कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर लाया गया।

जहां प्रशासनिक भवन में उन्हें विधिवत्य संकल्प कराकर पूरे विधि विधान के साथ बाबा बैद्यनाथ का पूजा अर्चना कराया गया।

मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि यह शिव और शक्ति का स्थल है यहां हर मनोकामना पूर्ण होती है। निश्चित तौर पर इस बार झारखंड में परिवर्तन होगा।
उन्होंने कहा कि बाबा भोलेनाथ से देश के कुशलता के लिए कामना की। इसके अलावे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बाबा भोलेनाथ से आशीर्वाद मांगा कि वह जनता के लिए काम करते रहे।



