देवघर: एसपी अशिवनी कुमार सिन्हा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया हैं. साथ ही उसके पास से चोरी की गई ढाई लाख रुपये को बरामद कर लिया हैं. पुलिस के द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 मई की रात्रि को मोहनपुर निवासी नासिर अंसारी अपने घर में ताला बन्द कर बारात गए थे और जब वापस आए तो घर के कमरा के अन्दर आलमीरा से पाँच भर सोने का जेवरात एवं 10,00000 रुपया जो अपनी बहन की शादी के लिए रखा था, की चोरी हो गई।


उसके बाद उसने उसी गाँव के अजीम अंसारी को आरोपित करते हुए मोहनपुर थाना में मामला दर्ज़ कराया। बुधवार की सुबह एसपी श्री सिन्हा को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी घर मे छिपा हुआ हैं। एसपी के निर्देश पर मोहनपुर थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने अन्य पुलिस पदाधिकारी की सहयोग से छापामारी कर काण्ड के प्राथमिकी अभियुक्त अजीम अंसारी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। उसने अपने स्वीकारोक्ति बयान में अपराध को स्वीकार किया। अभियुक्त अजीम अन्सारी के निशानदेही पर उसके घर में बक्सा के अन्दर दो लाख पैसठ हजार रुपया भी पुलिस ने बरामद किया हैं।



