
Deoghar: देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री और गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे के बीच देवघर एयरपोर्ट की सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने के मामले को लेकर जारी बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। दोनों तरफ से ट्विटर पर इस बावत शुक्रवार की आधी रात तक बहस का दौर चलता रहा। इसके बाद निशिकांत दुबे ने 2021 में मधुपुर में हुए उपचुनाव के दौरान मंजूनाथ मंत्री के खिलाफ पक्षपात का आरोप लगाते हुए जो शिकायत दर्ज कराई थी उस पर चुनाव आयोग के निर्देश की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पर भी निशाना साधा है।

सांसद ने अपने ताज़ा ट्वीट में कहा है कि, पांच दिन पहले भी राज्य के मुख्य सचिव को पत्र भेजकर देवघर डीसी को 15 दिनों के भीतर हटाने का निर्देश चुनाव आयोग ने भेज दिया है। बावज़ूद इसके डीसी किन हालात में जिले में बने हुए हैं। आपको बता दें कि, चुनाव आयोग ने साल 2021 के दौरान हुए मधुपुर उपचुनाव में पक्षपात का आरोप लगने के बाद डीसी को हटा दिया था इसके बाद सरकार ने दोबारा नोटिफिकेशन जारी कर मंजूनाथ भजंत्री को देवघर का जिलाधिकारी नियुक्त कर दिया था।

जानकार बताते हैं कि, डीसी की नियुक्ति सरकार के फैसले से हुई थी ऐसे में अब मामला अदालत तक जा सकता है।


