
Deoghar / Madhupur: शुक्रवार को गोड्डा सांसद डॉक्टर निशिकांत दुबे (Godda MP Dr. Nishikant Dubey) नया बाजार पहुंचकर दिवंगत नर्स निशा कुमारी के परिजनों से मिले। निशा के मामा जयप्रकाश रवानी समेत अन्य परिजनों ने घटना के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए न्याय की गुहार लगाई।

मौके पर सांसद डॉक्टर निशिकांत दुबे ने परिजनों से कहा कि जिस दिन घटना हुई थी उसी दिन एक ट्वीट किया था और फेसबुक पर लिखा था। निशा को न्याय मिलेगा जो जांच चल रही है, उसका इंतजार करना चाहिए। कई एक लोगों को लगता है की अमीरों के लिए अलग कानून है और गरीबों के लिए अलग कानून है।

हमेशा कहता हूं मैं साधारण परिवार से आया हूं। मेरी खुद की बहन इलाज के बिना मर गई। इस बात को हजारों बार संसद में और प्रधानमंत्री के समक्ष भाषण में भी कहा हूं। आज प्रधानमंत्री के सहयोग और सौभाग्य से एम्स की स्थापना करा पाया। परिवार में मौत होती है तो उसका दर्द किसी को पता है या नहीं मुझे पता है।
सवाल यह है जब कोई अस्पताल बनता है तो जनता की सेवा के लिए होता है। खासकर जिस अस्पताल की घटना है वह चैरिटेबल ट्रस्ट है। जिला में ऐसा एक नेता हूं जो आज तक अनुराग अस्पताल नहीं गया। लोगों को कई गलतफहमी होती है। मुझे आम जनता, गरीब जनता वोट देती है उन्हीं की ताकत पर सांसद हूं।
इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए जो भी एफआईआर दर्ज हुआ है झारखंड के पुलिस प्रशासन से आग्रह होगा इसे अंतिम मुकाम तक पहुंचना चाहिए। जो भी इसमें दोषी हो चूंकि बच्ची वापस नहीं आ सकती पूरी कार्रवाई होनी चाहिए। जिससे लोगों को डॉक्टर, इलाज और अस्पताल पर भरोसा हो।
यदि इसमें दिशाभ्रम दिखाई देगा या मामले को मैनेजमेंट करने की कोशिश की जाएगी तो परिवार की इस लड़ाई को भारतीय जनता पार्टी तन, मन, धन से सहयोग करेगी।
मौके पर भाजपा नेता संजय यादव, गंगा नारायण सिंह, भरतलाल भैया, रवि रवानी, राजू यादव, देवता पाण्डेय समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे


