देवघर: देवघर एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा को अवैध कोयला व्यापार में चोरी की बाइक उपयोग में लाये जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर एसपी ने सम्बंधित पुलिस अधिकारी को निर्देश दिया।
एसपी के निर्देशानुसार सारठ एवं मधुपुर अनुमंडल अन्तर्गत अवैध कोयला के व्यापार की रोकथाम के लिए छापामारी अभियान चलाया गया।
इस दौरान चितरा थाना अन्तर्गत कुल 10 बाइक को अवैध कोयला के साथ जब्त किया गया। वहीं, पथरौल थाना अन्तर्गत कुल 03 बाइक को अवैध कोयला के साथ जब्त किया गया। पुलिस ने सारठ थाना अन्तर्गत मुस्तकीम शेख को अवैध कोयला लदे बाइक के साथ गिरफ्तार भी किया गया।
इस संदर्भ में सारठ थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया। खागा थाना अन्तर्गत कुल 04 बाइक को अवैध कोयला के साथ जब्त किया गया है। साथ ही कुल 08 बाइक को बिना नम्बर के जब्त किया गया है।
छापामारी के क्रम में कुल 35 क्विंटल कोयला जब्त किया गया है और कुल-18 दो पहिया वाहन को भी विभिन्न थानों की पुलिस ने जब्त किया है।