
देवघर: गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे की सराहनीय पहल की शुरुआत आज से उनके लोकसभा क्षेत्र में हो गयी है। कोविड मरीजों व उनके परिजनों को राहत पहुंचाने के लिए डॉ. निशिकांत दुबे ने सभी कोविड अस्पतालों में निशुल्क भोजन की व्यवस्था कराई है। शनिवार से इसकी शुरुआत हुई।
सांसद निशिकांत के सौजन्य से बांटा गया निःशुल्क भोजन

देवघर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा दोपहर 12:30 बजे से सांसद डॉ निशिकांत दुबे के सौजन्य से कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों के बीच भोजन का पैकेट बांटा गया। इस दौरान सरकार के द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार स्वच्छता का ध्यान रखा गया। सांसद सेवा शिविर देवघर के माध्यम से मरीज व उनके परिजनों के लिए पहले ताजा और पौष्टिक भोजन तैयार किया गया। फिर उसे पैक कर मां ललिता अस्पताल, सदर अस्पताल देवघर, सिटी केयर अस्पताल, त्रिदेव अस्पताल, मेधा सदन एवं अन्य कोविड अस्पतालों में वितरण किया गया।

पहले दिन लगभग 220 निशुल्क ताजा भोजन का पैकेट जिसमें पूड़ी, सब्जी, अचार और हलवा शामिल रहा, वितरण किया गया। कार्यकर्ता जब भोजन का पैकेट बाँट रहे थे तो कई परिजनों ने सांसद निशिकांत दुबे समेत सभी कार्यकर्ताओं को शुक्रिया कहा साथ ही ढेर सारी दुआएं भी दीं।
सांसद ने कार्यकर्ताओं के लिए लिखा:
वहीं, इस कार्य के लिए सांसद निशिकांत दुबे ने भी अपने कार्यकर्ताओं की हौसला अफ़ज़ाई की। सोशल मीडिया अकॉउंट पर उन्होंने लिखा “आज से गोड्डा व देवघर में कोरोना मरीज़ों के परिजनों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने भोजन देने का कार्य शुरू कर दिया । इस भयानक आपदा में लोगों के बीच जाकर ईश्वरीय कार्य करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई व शुभकामनाएँ।
इनकी भूमिका सराहनीय
इस अवसर पर पिंटू तिवारी, मुकेश पाठक, देवता पांडे, बबलू सिंह, प्रवीण राय, विजया सिंह, प्रज्ञा झा, बिंदु पाठक, राहुल तिवारी, परमेश राव, जय कुमार मिश्रा, गौतम बर्मन, हरि किशोर सिंह, अमित दुबे, सोमनाथ मालवीय, ऋषभ राज, नितेश सिंह राजपूत व अन्य सांसद सेवा शिविर के सभी सदस्य ने सराहनीय भूमिका निभाई।

सांसद सेवा शिविर के माध्यम से कोविड अस्पतालों में मरीज व उनके परिजनों के लिए भोजन हर रोज बाँटने की व्यवस्था की गयी है।







