spot_img

Jharkhand Weather: प्रचंड गर्मी से झुलस रहा झारखंड, देवघर और पलामू सबसे गर्म

मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि शनिवार को सबसे अधिक गर्म जिला देवघर रहा। यहां तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Ranchi (Jharkhand Weather): झारखंड प्रचंड गर्मी से झुलस रहा है। पिछले कुछ दिनों से गर्मी इतनी अधिक बढ़ गई है कि लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। आसमान लगातार आग उगलने और सड़कों के गर्म ताप से लोगों का जीना मुहाल हो गया है।

रांची मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि शनिवार को सबसे अधिक गर्म जिला देवघर रहा। यहां तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, पलामू का तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गढ़वा और गिरीडीह का तापमान 39 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

इस दौरान राजधानी रांची का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा। बढ़ती गर्मी को देखते हुए विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया है जिसमें गर्मी से बचने के घरेलू उपाय के साथ ही, सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गयी है।

उन्होंने गर्मी बढ़ने पर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। विभाग की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि चार दिनों तक तापमान में वृद्धि नहीं दर्ज की जायेगी लेकिन चार डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ने की संभावना है। हालांकि 16 मई से राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है, जहां 16 से 18 मई तक राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।

अन्य हिस्सों पर लोगों को गर्मी का एहसास होगा। बारिश होने पर लोगों को राहत मिल सकती है। वहीं, 15 मई तक राज्य में गर्मी का एहसास होगा। शनिवार को को राज्य का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा।

इधर, रांची समेत राज्य में लगातार बढ़ रही गर्मी से लोग लू की चपेट में आने शुरू हो गए है। लोग बीमार होने के बाद बड़ी संख्या में अस्पतालों में पहुंच रहे है। वहीं मौसम विभाग ने बढ़ती गर्मी के मद्देनजर लोगों से अपील की है कि लोग खुद का और अपनों का खास ख्याल रखें, बिना किसी काम या वजह के घरों से बाहर ना निकलें, क्योंकि धूप की तपिश और गर्मी का असर स्वास्थ्य को हानि पहुंचा सकता है। 

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!