

पाकुड़।

पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को ग्रामीण ने खेतों में रखा पराली में आग लगा दिया। आग धीरे-धीरे फैल गयी और पड़ोसी किसानों के खेत में जा लगी। जहां गेंहू की तैयार फसल लहलहा रही थी।

जिन किसानों के खेत में आग लगी उसमे केताबुल शेख, मिस्टर शेख और मोतीबुल शेख शामिल हैं। तीनों किसानों के 10-10 कट्ठा जमीन पर गेहूं की फसल लगी थी जिसमे आग लग गई और देखते ही देखते डेढ़ बीघा जमीन पर लगे गेहूं की फसल जलकर बर्बाद हो गयी।

हालाँकि, ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गय। आग लगने से हज़ारों रूपये का फसल जलकर बर्बाद हो गया है। किसानों ने अंचलाधिकारी से मुआवजे की मांग की है।




