रांची।

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही चार दिनों बाद सोमवार को दोबारा शुरू हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के युवाओं के हितों को साधते हुए कई बड़ी और अहम घोषणाएं कीं। सीएम ने तकनीकी शिक्षा प्राप्त बेरोजगारों को 5000 रुपये बेरोजगारी भत्ता देने का एलान किया। दिव्यांग और विधवा को यह रकम 50 फीसद अधिक यानी 7500 रुपये बतौर भत्ता दी जाएगी। प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों में स्थानीय युवओं को 75 फीसद आरक्षण देने का महत्वपूर्ण एलान आज मुख्यमंत्री ने किया।

झारखंड विधानसभा में बजट सत्र के दौरान आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने कई बड़ी घोषणाएं की हैं। सदन में मुख्यमंत्री ने बेरोजगारी भत्ता को लेकर बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि राज्य के प्रशिक्षित बेरोजगार आवेदक को साल में 5 हजार रुपये दिए जाएंगे। वहीं, विधवा, दिव्यांग और आदिम जनजाति को 50 प्रतिशत अधिक राशि यानी अब सालाना 7500 रुपये मिलेंगे। इसके अलावा निजी क्षेत्र में स्थानीय को 75 फीसदी आरक्षण का लाभ मिलेगा।

Also Read: आमिर खान ने सोशल मीडिया को कहा अलविदा, फैंस हुए हैरान
यही नहीं सीएम हेमंत सोरेन ने ये भी कहा कि अब सड़क दुर्घटना में मरने वाले मृतक के आश्रित या हकदार को एक लाख रुपये आपदा राहत कोष से दिए जाएंगे।

बजट सत्र के दौरान कई और घोषणाएं भी की गईं:-
इस दौरान मंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि प्रत्येक प्रमंडलों में ओबीसी और अल्पसंख्यक विद्यार्थियों के लिए आवासीय विद्यालय खोले जाएंगे। सभी छात्रावासों को सरकार सुविधा संपन्न बनाएगी। सरना स्थलों की घेराबंदी के साथ-साथ उनका सौंदर्यीकरण भी होगा। सरना भवन भी बनाए जाएंगे। इसके अलावा झारखंड राज्य पथ परिवहन निगम की स्थापना होगी। ट्रैफिक पार्क की भी स्थापना की घोषणा की गई।





