
Jasidih (Deoghar): देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के संताली गांव में शनिवार की शाम को गोली चलाने की घटना की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि जसीडीह के संथाली गांव निवासी राजू साह के घर के पास असामाजिक तत्वों ने गोली चलाई है। जिससे घरवाले काफी डरे हुए हैं। घटना की जानकारी जसीडीह थाना को दी गई है ।

इधर, सूचना मिलने पर पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। सूत्रों की मानें तो छानबीन के दौरान गोली का अगला भाग पुलिस ने बरामद किया है। बताया जा रहा कि असामाजिक तत्वों की ओर से दहशत फैलाने की कोशिश की गई है। इसके पूर्व भी असामाजिक तत्वों की ओर से इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा चूका है।

हालांकि, घटना को लेकर थाना को लिखित शिकायत नहीं दी गई है। इधर, पुरे मामले को लेकर पुलिस ने किसी प्रकार के घटना होने से इनकार किया है।


