Deoghar: गोली लगने से गम्भीर रूप से घायल एक लगभग 45 वर्षीय महिला को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके सिर में गोली मारी गई है। महिला का नाम राजेश्वरी देवी पति नरेश तुरी है। जो जमुई जिला के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के धावाटांड़ की रहने वाली है।
घायल महिला के अनुसार वह महिला ग्रुप चलाने का कार्य करती है। बताया कि बिराजपुर निवासी नकुल यादव को 10 हजार रुपया बतौर कर्ज दिया था। उससे वह रुपया वापस मांग रही थी। नकुल ने उसे मंगलवार की शाम को आसाना मोड़ पर बुलाया, कहा कि वह देवघर से आ रहा है रुपया दे देगा। वह आसाना मोड़ शाम को पहुंची। नकुल भी पहुंचा जहां, बातचीत करने लगी। तभी महिला बगल के तालाब स्थित एक झाड़ी में शौच के लिए चली गई। उसी क्रम में नकुल यादव पीछे से आया और उसके सिर में गोली मारकर फरार हो गया। बुधवार की सुबह जब आसपास के लोग पहुंचे तो उसे पड़ा देखा। उसके बाद चंद्रमंडी पुलिस को सूचना दिया।
जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया।