राँची।

कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने शुक्रवार को देर शाम कई अधिकारियों का पदस्थापन किया। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।

राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा 2005 बैच के अधिकारी जटाशंकर चौधरी को पलामू प्रमंडल के आयुक्त के पद पर पदस्थापित किया है। जबकि 2007 बैच के आईएएस अधिकारी चंद्र मोहन कश्यप को संथाल परगना प्रमंडल का प्रभारी आयुक्त के पद पर पदस्थापित किया है।




