देवघर।
संताल परगना अंतर्गत फेडरेशन ऑफ झारखंड चैम्बर के सभी 10 एफिलेटेड चैम्बर का व्यापारिक अधिवेशन आगामी 10 फरवरी को देवघर में होने जा रहा है।
संताल परगना प्रमंडलीय इस वृहत व्यापारिक अधिवेशन में रांची से फेडरेशन के अध्यक्ष प्रवीण जैन छावड़ा और महासचिव राहुल मारू समेत सभी पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य और कुछ भूतपूर्व अध्यक्ष भी शामिल होंगे।
इस अधिवेशन में संताल परगना में व्यापार और उद्योग की प्रगति की संभावनाओं पर मुख्य फोकस होगा। अधिवेशन में संप के सभी चैम्बर अधिकृत रूप से अपने विचार रखेंगे। इसके अलावे ओपेन सेशन में भी व्यापारियों और उद्यमियों को अपने विचार रखने का मौका मिलेगा।
अधिवेशन के बाद एक समेकित दस्तावेज और बुकलेट तैयार कर राज्य एवं केन्द्र सरकार के समक्ष प्रस्तुत किये जाएंगे, जिसमें संप में औद्योगिक एवं व्यावसायिक ग्रोथ की संभावनाओं, अड़चनों, इच्छाशक्ति और चैम्बर की सलाहों को समाहित किया जायेगा।
इस अधिवेशन के अंतिम सत्र में वर्चुअल माध्यम से सांसद, केन्द्रीय मंत्री और झारखण्ड के मुख्यमंत्री के भी संबोधन होने की संभावना है।
विदित हो कि संप में लगभग 25 उद्यमी फेडरेशन के सदस्य हैं और 10 चैम्बर एफिलेटेड सदस्य हैं :-
1. संप चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, देवघर
2. देवघर चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, देवघर
3. दुमका चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज
4. गोड्डा चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज
5. साहिबगंज जिला चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज
6. ईस्टर्न झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, साहिबगंज
7. पाकुड़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स
8. जामताड़ा चैम्बर ऑफ कॉमर्स
9. महगामा चैम्बर ऑफ कॉमर्स
10. मधुपुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स
अधिवेशन में फेडरेशन के संप क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक कुमार मल्लिक क्षेत्रीय संभावनाओं पर विशेष प्रकाश डालेंगे। जबकि फेडरेशन अध्यक्ष प्रवीण जैन एवं अन्य अधिकारी व्यवसायियों की जिज्ञासाओं और समस्याओं पर फेडरेशन के कदमों की जानकारी देंगे।