
Deoghar: संताल परगना के शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी के देवघर और दुमका के ठिकानों पर आयकर का सर्वे मंगलवार से चल रहा है।

योगेंद्र तिवारी के देवघर के डाबर ग्राम स्थित मेहर गार्डन और दुमका स्थित होटल मेहर में आयकर टीम जांच कर रही है। मंगलवार शाम से शुरू हुए इस आयकर सर्वे का कार्य बुधवार को भी जारी है। सर्वे टीम में देवघर में धनबाद और देवघर व दुमका में दुमका और धनबाद की आयकर विभाग की टीम शामिल है।

मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों ही जगहों पर आयकर विभाग की टीम बुकिंग और प्रोपर्टी से संबंधित कागजातों को खंगाल रही है। इसके अलावा अन्य कारोबार से भी जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल टीम कर रही है।


