Deoghar : हथियार बरामदगी के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी कुंडा थाना क्षेत्र के गुरुकुल सातर निवासी दीपक कुमार झा को पूछताछ के बाद शनिवार को जेल भेज दिया।

पुलिस ने शुक्रवार को हथियार तस्करी के आरोपी रोहिणी निवासी सूरज कुमार सिंह को एक कारबाइन और दो मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया था।

पूछताछ के बाद सूरज को भी जेल भेज दिया गया था। पुलिस के अनुसार, दीपक कुमार झा मूल रूप से बालू व्यवसाय से जुड़ा हुआ था। उसकी दोस्ती सूरज कुमार सिंह से थी।
पुलिस का कहना है कि सूरज ने दीपक झा को भी अवैध हथियार बेचा था। इसी मामले में पुलिस ने दीपक को हिरासत में लेकर पूछताछ की और शनिवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।



