
New Delhi: झारखंड के गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से सांसद डॉ निशिकांत दुबे (Godda MP Dr. Nishikant Dubey) को एक बार फिर संसद रत्न पुरस्कार (Sansad Ratna Award) के लिए चयन किया गया है। संसद रत्न अवार्ड समिति व प्राइम प्वाइंट फाउंडेशन द्वारा 17वीं बार प्रतिष्ठित संसद रत्न पुरस्कार के लिए सांसद निशिकांत दुबे चुना गया है।

पुरस्कार समारोह जुलाई माह में नई दिल्ली में आयोजित होगा। जहां सांसद डॉ निशिकांत दुबे को संसद रत्न पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।

समिति द्वारा डॉ निशिकांत दुबे को यह सम्मान संसद में सक्रिय भागीदारी, नियमित प्रभावशाली उपस्थिति व जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के कारण प्रदान किया जा रहा है। 18वीं लोकसभा में सांसद डॉ निशिकांत ने सत्र के दौरान प्रारंभिक बहसों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था, जिसके आधार पर ज्यूरी समिति ने उनके नाम का चयन किया है।
गौरतलब है कि संसद रत्न पुरस्कार की स्थापना वर्ष 2010 में ‘प्राइम पॉइंट फाउंडेशन’ द्वारा भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ ए. पी. जे अब्दुल कलाम की सुझाव से की गयी थी। इस सम्मान का उद्देश्य संसद और संसदीय समितियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों को सम्मानित करना है। सम्मान के लिए गठित ज्यूरी समिति में कई वरिष्ठ और प्रतिष्ठित व्यक्तित्व शामिल हैं।


