
पटना: लोक जनशक्ति पार्टी में टूट के बाद जमुई के सांसद और दिवंगत रामविलास पासवान के पुत्र चिराग पासवान की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और फिर संसदीय दल के नेता के पद से हटाए जाने के बाद अब चिराग पासवान को संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पद से भी हटा दिया गया है। लोजपा के नए अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने सांसद वीणा देवी को पार्टी के संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाया है।

वीणा देवी बिहार की वैशाली सीट से लोकसभा सांसद हैं। उनको पार्टी के संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाने की घोषणा करने के बाद पशुपति कुमार पारस अपने तीन सांसदों के साथ मनोनयन संबंधी पत्र भी दिया। वीणा देवी पार्टी की इकलौती महिला सांसद हैं। ऐसे में उनको संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाकर पशुपति कुमार पारस ने महिला सशक्तिकरण के साथ अगड़ी जाति का कार्ड खेलने की कोशिश की है।

इस दौरान पशुपति कुमार पारस के साथ सांसद प्रिंस राज और चंदन कुमार भी मौजूद थे। दरअसल, चिराग पासवान को अलग-थलग करने के बाद से पशुपति कुमार पारस अपनी पार्टी को लगातार एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं। दूसरी तरफ उनके ही भतीजे और रामविलास पासवान के पुत्र इन दिनों बिहार में जनआशीर्वाद यात्रा पर निकले हुए हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- JPSC Movement: तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में दाखिल कराया गया अनशनकारी छात्र, हाल जानने पहुंचे मंत्री-नेता
- Gujarat Police ने Jharkhand में साइबर धोखाधड़ी के धन के स्रोत का पता लगाया, दो गिरफ्तार
- E20 Petrol पर राहुल गांधी का हमला, बोले- लोगों की जेब से सीधे पैसे निकाल रही सरकार
- Deoghar : श्रावणी मेला ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी के खाते से 90 हजार रुपये की निकासी, साइबर ठगी की आशंका
- Jharkhand: सरकार और छात्रों के बीच सकारात्मक वार्ता, अंतिम समझौते तक सत्याग्रह रहेगा जारी



