Deoghar: देवघर से मुंडन संस्कार के बाद वापस लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक बोलेरो पिकअप वैन सोमवार की देर रात को जमुई जिले के चंद्र मंडी थाना अंतर्गत बटीया घाटी में पलट गई। इस घटना में बेगूसराय जिला के बरौनी थाना क्षेत्र के बिरनिया बाजार के रहने वाले 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के क्रम में एक 7 वर्षीय बच्ची कृतू कुमारी की मौत हो गई।
घायलों में कृषि कुमार 9वर्ष, नीलम देवी 45 वर्ष, साक्षी कुमारी 8 वर्ष, रागिनी कुमारी 7, वर्ष आशा देवी 40 वर्ष, साधना देवी 50 वर्ष, कविता देवी 45 वर्ष, रामनरेश साथी 50 वर्ष, जूली देवी 20 वर्ष, रामशंकर कुमार 45 वर्ष, प्रमिला देवी 35 वर्ष, प्रमिला देवी 25 वर्ष, गीता देवी 25 वर्ष, काजल देवी 35 वर्ष, लव कुश तांती 7 वर्ष राजेंद्र तांती 35 वर्ष, छोटू कुमार 12 वर्ष के नाम शामिल है।
घटना की बावत घायलों ने बताया कि वह सभी लोग बोलोरो पिकअप वैन से रविवार को देवघर बाबा धाम मुंडन करने आ पहुंचे थे। सोमवार को मुंडन संस्कार के बाद शाम को करीब 5 बजे देवघर से घर जाने के लिए निकले थे। चकाई के पास खाना खाने के लिए कुछ देर रुक गए थे। देर शाम को चकाई से निकले। रात के 9:00 बजे के आसपास बटीया घाटी में वहां का पिछला चक्का खुल गया। जिससे वाहन पलट गई। इस घटना में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उपरांत सभी को पहले चकाई स्थित रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया।
जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल देर रात को रेफर कर दिया गया। वहीं मंगलवार को सभी घायलों को देवघर सदर अस्पताल से रेफर कर दिया गया।