
Deoghar News : देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के तीर नगर के पास अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है। घायलों में सारवां थाना क्षेत्र के देवनाथ गावं निवासी वरुण यादव और छोटू यादव के नाम शामिल हैं।

घायल ने बताया कि दोनों बाइक से मोहनपुर जा रहे थे इस दौरान तीर नगर के पास पीछे से एक चार पहिया अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया।
दोनों बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं चार पहिया वाहन का चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया।


