रांची।
झारखंड में इस साल सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक इस बार 10 साल से ज्यादा गर्मी पड़ने की संभावना है।
मौसम विज्ञान विभाग की ओर मार्च से मई तक का पूर्वानुमान जारी कर इसकी जानकारी दी है। इस वर्ष गर्मियों में उत्तर और पूर्वोत्तर भारत के अलावा देश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा। हालांकि, दक्षिण और उससे लगे मध्य भारत में सामान्य से कम तापमान रहने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि देश के अन्य हिस्सों सहित राज्य में तापमान में बढ़ोत्तरी के ट्रेंड को देखते मार्च महीने भी हीट वेब (लू) चलने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। हालांकि हीट वेब का चलना तापमान और अन्य कई पहलुओं पर निर्भर करता है।