रांची।
झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या में हर दिन बढ़ोतरी हो रही है। राज्य में बुधवार काे 1312 नए संक्रमित मिले। इनमें से सबसे अधिक 562 मरीज रांची के हैं। रांची के चार लाेगाें समेत 7 लाेगाें की माैत भी हुई। मृतकों में चतरा, दुमका, कोडरमा से 1-1 और रांची से 4 मरीज शामिल हैं।
वहीं, बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार ने 30 अप्रैल तक के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। यह गुरुवार से लागू हाेगी। इसमें सरकार ने कई बंदिशें बढ़ा दी है। इसमें साफ किया गया है कि रविवार को बाजार बंद नहीं रहेंगे। यह आम दिनों की तरह ही निर्धारित समय पर खुलेंगे और बंद होंगे। गाइडलाइन में कहा गया है कि यह बंदिशें रात 8 बजे से सुबह पांच बजे तक के लिए है। हालांकि दवा की दुकान को इसमें छूट दी गई है।
बुधवार को कहां मिले कितने मरीज
बोकारो में 39, चतरा में 10, देवघर में 34, धनबाद में 68, दुमका में 39, पूर्वी सिंहभूम में 149, गढ़वा में 13, गिरिडीह में 17, गोड्डा में 61, गुमला में 33, हजारीबाग में 48, जामताड़ा में 26, खूंटी में 13, कोडरमा में 26, लातेहार में 28, लोहरदगा में 16, पाकुड़ में 2, पलामू में 3, रामगढ़ में 57, रांची में 562, साहेबगंज में 34, सरायकेला में 2, सिमडेगा में 11 और पश्चिमी सिंहभूम में 21 मरीज मिले हैं।