Deoghar : देवघर साइबर थाना की पुलिस लगातार साइबर ठगी करने वाले गिरोह के सदस्यों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में रविवार को साइबर थाना की पुलिस ने पांच साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया है।

कुंडा थाना क्षेत्र स्थित चित्तोलोढ़िया के समीप एक जंगल-झाड़ी से हुई इन साइबर ठगों के पास से पांच मोबाइल फोन, 11 सिम कार्ड (तीन प्रतिबिंब सिम) व तीन एटीएम कार्ड बरामद किया है।

वहीं गिरफ्तार होने वाले साइबर ठगों में देवीपुर थाना क्षेत्र के रिगुवामारनी निवासी मनोहर यादव, बलनाडीह निवासी रूपेश दास, पाथरोल थाना क्षेत्र के कुरमीडीह निवासी पवन कुमार दास, करौं थाना क्षेत्र के बदिया गांव निवासी नजरूल अंसारी, पथरड्डा ओपी क्षेत्र के दुधवाजोरी निवासी ललन दास शामिल है।
पुलिस उप महानिरीक्षक सह आरक्षी अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक सहदेव प्रसाद व एसआइ अजय कुमार व उनकी टीम द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान इन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद इन सभी को पूछताछ के लिए साइबर थाना लाया गया। यहां की गई पूछताछ में गिरफ्तार सभी साइबर ठगों ने लोगों को पीएम किसान योजना का लाभ दिलाने के नाम पर झांसे में लेकर ठगी का शिकार बनाने की बात स्वीकार किया।



