
Ranchi: केरला कैडर की आईएएस अधिकारी रिया सिंह (IAS officer of Kerala cadre Riya Singh) की सेवा झारखंड कैडर में ट्रांसफर कर दी गयी है।

2021 बैच की इस अधिकारी ने झारखंड कैडर के 2021 बैच के आईएएस अधिकारी सन्नी सिंह से विवाह किया है। इसी ग्राउंड पर इनका कैडर ट्रांसफर झारखंड किया गया है।

केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय के अधिसूचना के बाद झारखंड सरकार इनका स्थानांतरण-पदस्थापन करेगी।


