
Deoghar / Madhupur : मधुपुर थाना अंतर्गत सपहा कब्रिस्तान के पास मुख्य सड़क पर पिकअप भैन और बाइक की टक्कर में चेतनारी निवासी शिक्षक की मौत हो गई।

वह बाइक से अपने गांव जा रहे थे इसी क्रम में पिकअप ने धक्का मार दिया।

वह देवीपुर के बलनाडीह विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में कार्यरत थे। पथरोल थाना अंतर्गत चेतनारी गांव निवासी 48 वर्षीय अब्दुल कलाम शहजाद को जख्मी हालत में देवघर कुंडा अस्पताल भेजा गया।
उनकी नाजुक हालत को देखकर डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर रेफर कर दिया। दुर्गापुर ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही सूबे के मंत्री हफीजुल हसन पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली।
परिजनों से मिलकर दुख की घड़ी में शोक संवेदना जताते हुए समुचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।



