Jamui(Bihar): बिहार के जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र के जुगड़ी इलाके में सोमवार की अहले सुबह अज्ञात अपराधियों दो युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की सूचना सोनो थाना पुलिस को दिया गया। सूचना मिलते ही सोनो पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई। कुछ देर बाद एसपी सुमन शोर्य भी घटनास्थल पहुंचे और घटना के बारे आसपास के लोगों से पूछताछ किया।
पुलिस ने दोनों युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक दोनों युवक की पहचान मनोज मांझी और बलेश्वर के रूप में हुए है। बताया जाता है कि दोनों युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त था। जो सोनो इलाके के क्षेत्र में कचरा चुनने का काम करता था। जिसे अज्ञात अपराधियों के द्वारा सोमवार अहले सुबह गोली मारकर हत्या कर दी। गोलियों की ताबड़तोड़ आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे।
तब तक दोनो युवक की मौत हो चुकी थी। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना सोनो थाने पुलिस को दिया।सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने घटनास्थल से गोलियों का खोखा भी बरामद किया है। फिलहाल अपराधियों की पहचान नहीं हो पाई है और घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
घटना के बारे में सोनो थानाअध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि दोनों युवक कचरा चुनने का काम करते थे। जिसकी हत्या अज्ञात अपराधियों के द्वारा गोली मारकर कर दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। जल्द ही अपराधी पुलिस के गिरफ्त में होगा।
बताते चलें कि रविवार देर शाम बेखौफ अपराधियों ने शहर के आजाद नगर मोहल्ला में एक युवक की 4 गोली मारकर हत्या कर दिया गया था। लगातार जिले में हो रही हत्या से लोगों में दहशत और डर का भय व्याप्त है।