
Deoghar: कीटनाशक दवा खाने से गंभीर हुए एक 40 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के क्रम में सदर अस्पताल में मौत हो गई। मृतक का नाम राजेश यादव है जो बिहार के बांका जिला के बेलहर थाना क्षेत्र के धावाटांड गावं का रहने वाला है। मृत्यु की सूचना के बाद सदर अस्पताल पहुंचे में परिजनो रो रो कर बुरा हाल हो गया।

परिजनों ने बताया कि मृतक को दो बेटा है। घटना की जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल स्थित बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस वहां पहुंची और परिजनों से पूछताछ किया।

उपरांत मृतक कि पत्नी सावित देवी ने आवेदन देकर शव का का पोस्टमार्टम नहीं कराने का आग्रह किया।मृतक राजेश टोटो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। दो दिन पूर्व ही बच्चे और पत्नी के साथ ससुराल बांका जिला के काटोरिया थाना क्षेत्र के दामोदरा गावं आया था।
पुलिस को दिए आवेदन में मृतक की पत्नी सविता देवी ने कहा है कि पति के साथ वह दो दिन पूर्व बच्चे का जन्मदिन मनाने मायके आई थी। पति का कुछ दिनों से तबीयत खराब चल रहा था।
कहा है कि 10 नवंबर की शाम को उसका पति अपना दवा समझकर कीटनाशक दवा खा लिया। जिससे उसकी कुछ देर बाद हालत गंभीर होने लगी। आनन फानन में रात को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां देर रात को इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।


