
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के न्यू देवघर स्टेशन इलाके के कैलाशपुरी मुहल्ला में चोरों द्वारा एक घर में चोरी का प्रयास किये जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर शबनम कुमारी ने नगर थाने में आवेदन देकर शिकायत किया है।

कहा है कि उसके घर में लगातार चोरी की घटना घट रही है। पूर्व में भी उसके घर से चोरों ने वाहन, साइकिल और जेवरात की चोरी कर ली थी।

कहा है कि 29 सितंबर की रात करीब 01 बजे खिड़की का ग्रिल काटकर चोरी करने का प्रयास किया गया। नगर पुलिस आवेदन लेकर छानबीन में जुट गयी है।


