
Deoghar: देवघर-दुमका मुख्य मार्ग पर हिंडोलावरन के पास शाम को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गया।

घायलों में दुमका जिला के तालझारी थाना इलाके के डुमरिया निवासी धनंजय रवानी एवं उसके पांच वर्षीय पुत्री आरती कुमारी के नाम शामिल हैं। दोनों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बावत बताया जाता है कि दोनो पिता पुत्री बाइक से देवघर से घर वापस लौट रहे थे। उसी क्रम में एक अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक में धक्का मार दिया। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों कि मदद से दोनों को 108 नंबर के एम्बुलेंस से इलाज के सदर अस्पताल भेजा गया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।


