
Deoghar: देवघर IMA ने कोलकाता के R G Kar अस्पताल में एक महिला PGT डॉ की रेप व हत्या पर गहरा क्षोभ व्यक्त किया है . Deoghar IMA के अध्यक्ष डॉ डी तिवारी का कहना है की यह घटना न सिर्फ दुर्भायपूर्ण बल्कि हतप्रभ करने वाली है .

देवघर IMA ने इस घटना के दोषिओं की अविलम्ब गिरफ़्तारी की मांग की है . साथ ही स्पीडी ट्रायल के जरिये फांसी की सजा देने की मांग की है .


west bengal IMA के सपोर्ट में देवघर IMA के सदस्यों ने काला बैज लगा कर अपना विरोध जताया है .
शुक्रवार को सरकारी अस्पताल के सेमिनार हॉल में महिला स्नातकोत्तर प्रशिक्षु डॉक्टर का अर्धनग्न शव मिला था। मृतका छाती रोग विभाग की दूसरे वर्ष की छात्रा थी और गुरुवार रात को ड्यूटी पर थी। शव पर चोट के निशान भी पाए गए थे।
मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या की गई है और इस सच्चाई को छिपाने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में महिला डॉक्टर के साथ यौन शोषण की पुष्टि हुई है। इसके बाद उनकी हत्या की गई है।


