
Godda: गोड्डा वासियों के लिए अच्छी खबर है। गोड्डा से टाटा के लिए सीधी ट्रेन मिली है। रेलवे ने ट्रेन का टाइम टेबल भी जारी कर दिया है। यह ट्रेन साप्ताहिक चलेगी।

रेलवे के अनुसार यह ट्रेन जमशेदपुर से सोमवार को दोपहर 1 बजकर 40 मिनट में चलकर मंगलवार सुबह 7 बजकर 20 मिनट में गोड्डा पहुँचेगी। यही ट्रेन मंगलवार को गोड्डा से दोपहर 12 बजकर 40 मिनट में चलकर टाटा दूसरे दिन सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर पहुँचेगी।

यह ट्रेन पौडेयाहाट, हंसडिहा, मंदारहिल, बाराहाट, भागलपुर, सुलतानगंज, बरियारपुर, जमालपुर, अभयपुर, कियुल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, जामताडा, विद्यासागर, चितरंजन, धनबाद, बोकारो व मुरी स्टेशनों पर भी रुकेगी।
इस ट्रेन के मिलने पर गोड्डा लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे ने भी ख़ुशी जाहिर की है। उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा है “प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में संथालपरगना जैसा पिछड़ा क्षेत्र उत्तरोत्तर विकास के पथ पर आगे बढ़ चला है,अब गोड्डा से टाटा के लिए साप्ताहिक ट्रेन चलेगी। “


