
Deoghar: देवघर नगर थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित साहेब एंड साहिबा कपड़ा दुकान में रात के 2.30 बजे के आसपास चोरों ने शटर काट कर कांउटर से लगभग 75 हजार नकद की चोरी कर ली।

चोरी करते चोर दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। इसे लेकर दुकान संचालक धीरज कुमार ने नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत की है।

बताया कि उसकी दुकान परिवहन कार्यालय के ठीक सामने हैं। चोरों की संख्या करीब 8-9 थी।


