
Deoghar: जिले के रिखिया थाना इलाके के खिजुरिया मोहल्ला में छत से गिरकर एक पांच वर्षीय बच्चा घायल हो गया। घायल का नाम शिवम कुमार पिता अशोक दास है। उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बच्चे के सिर में गंभीर चोट लग गयी है। परिजनों ने बताया कि घर के सभी सदस्य नीचे काम में व्यस्त थे। शिवम अकेले छत पर खेल रहा था। खेलने के क्रम में वह छत से नीचे गिर पड़ा। उसके गिरने की आवाज सूनकर सभी लोग वहां पहुंचे। उपरांत इलाज के लिये सदर अस्पताल लेकर आये। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उसे देखने के बाद इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कर दिया।


