
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना इलाके में रंगदारी की मांग को लेकर फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। बाइक सवार अपराधियों के द्वारा लगभग पांच राउंड हवाई फायरिंग किए जाने की बात सामने आ रही है। इसे लेकर कुंडा थाना में मामला दर्ज कराया गया है।

यह मामला घर घोड़दौड़ा निवासी अनंत कुमार मिश्रा ने दर्ज कराया है। कहा है कि 30 मई की रात लगभग 8:30 बजे अपने परिजनों के साथ घर में था। इस दौरान तीन बाइक पर सवार छह बदमाश उसके घर के पास पहुंचा। सभी ने अपना चेहरा ढक कर रखा था। बाइक से उतरकर दो बदमाश दरवाजे पर गाली गलौज करते हुए भाई सुनन्त मिश्रा को खोजने लगे। तब जाकर दरवाजा खोलकर वह और उसका भाई रतन कुमार मिश्रा बाहर निकला। तो देखा कि तीन युवक जिसमे से दो ने अपना चेहरा ढक कर रखा था जबकि एक का चेहरा दिख रहा था। जिसमें से उसने दो कि पहचान कर लिया। जिसका नाम लक्की ठाकुर है जो थाना इलाके के भीखना का रहने वाला है। दोनीहारी निवासी धीरज यादव है। कहा है कि धीरज यादव ने उसके सिने पर पिस्टल सटा दिया और पूछा कि सुनन्त कुमार मिश्रा कहां है। इतना कहते हुए उसके घर पर दो राउंड फायरिंग कर दिया और कहा कि रंगदारी देना होगा नहीं तो जान मार देंगें। इतना कहते हुए सभी बदमाश जाने लगे। जाते जाते धीरज यादव ने उसके ऊपर एक और फायर कर दिया जिसमे वह बाल बाल बच गया।

भागने के क्रम में जब वह बाहर निकल कर देखा तो दो और बाइक पर यानि तीन बाइक पर छह बदमाश सवार होकर उसके घर पर पहुंचे थे। कहा है कि उपरांत पता चला कि पांडेय मोड़ के पास पहुंच कर इन बदमाशों में दो राउंड और फायरिंग कर दिया।
कहा है कि इस घटना से उसके परिजन काफी दहशत मैं। इधर कुंडा पुलिस मामला दर्ज कर अपराधियों की पकड़ धकड़ करने में जुट गई है।


