
Deoghar: अलग-अलग इलाके के रहने वाले एक पुरुष एवं एक महिला की सांप काटने से मौत हो गई। जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के हिरना पूर्वी निवासी मनोहर सिंह की सांप के काटने से मौत हो गई।

पुलिस को दिए बयान में मृतक के पिता घनश्याम सिंह ने बताया है कि गांव के ही मनोज सिंह का घर बन रहा था वहीं मनोहर मजदूरी का काम कर रहा था। वही रविवार की शाम 5 बजे ईंट उठाने के क्रम में सांप ने उसे काट लिया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां इलाज के क्रम में उसकी देर रात को मौत हो गई।

दूसरी घटना जमुई जिले के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के पचकडीहा की है। जहां सांप के डंसने से ककाई देवी नामक महिला की मौत हो गई। पुलिस को दिए बयान में मृतका के पति कोका यादव ने कहा है कि 30 अप्रैल की शाम 7 बजे उसकी पत्नी घर से बाहर चापानल से पानी लाने गई थी। पानी लेकर वह लौट रही थी उसी क्रम में घर के दरवाजे के पास एक विषैला सांप ने उसके पैर में काट लिया। उपरांत गांव में झाड़-फूंक भी करवाया लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुई। उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लेकर आए लेकिन 4 बजे के आसपास ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
इधर दोनों के शव को बैधनाथ धाम ओपी प्रभारी विनोद सिंह ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



