
देवघर:देवघर के पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा द्वारा जिला बल के कई पुलिस पदाधिकार्यों का स्थांतरण – पदस्थापन गुरुवार को किया गया है। देवघर के साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कलीम अंसारी को जहां सदर अंचल का इंस्पेक्टर बनाया गया है, वहीं इंस्पेक्टर सुधीर कुमार पोद्दार अब साइबर थाना प्रभारी होंगे।

सारवां थाना प्रभारी एसआई अभिषेक सिंह को देवीपुर थाना प्रभारी और देवीपुर थाना प्रभारी
एसआई रवि कुमार सिंह को सारवां थाना प्रभारी बनाया गया है। एसआई प्रवीण कुमार को मोहनपुर से कुंडा और एसआई अजय कुमार सिंह को कुंडा से हटा कर मोहनपुर थाना प्रभारी का बनाया गया, वहीं एसआई कौशल कुमार सिंह को सोनारायठाडी से पथरड्डा ओपी, सुमित लकड़ा को पथरड्डा ओपी से मार्गोमुंडा थाना, एसआई खद्दी कुजूर को मार्गोमुंडा से पीसीआर प्रभारी बनाया गया, तो साइबर थाना में पदस्थापित एसआई प्रेम प्रदीप कुमार को सोनारायठाडी का थाना प्रभारी और नगर थाना में पदस्थापित एसआई जिशान अख्तर को बुढ़ई थाना प्रभारी बनाया गया है।

इन सभी पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल संबंधित थाने में योगदान करने का निर्देश दिया गया है।


